प्रकृति जोशी ने किया रामपुर का नाम रोशन, मल्टीनेशनल कंपनी Amazon ने दिया 45 लाख का पैकेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दयावती मोदी एकेडमी से दसवीं में सभी विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली व महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल से 93 प्रतिशत मार्क्स से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रकृति ने जेपी इंस्टीयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी नोएडा से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। 

प्रकृति को कैंपस से ही छह महीने की इंटर्नशिप का ऑफर अमेजॉन ने दिया था। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियरिंग के पद पर नियुक्त कर दिया।

प्रकृति ने बेंगलुरु में ज्वाइन कर लिया है। वह  बचपन से ही होनहार प्रकृति का सपना इंजीनियरिंग कर देश की सेवा करने का था। प्रकृति ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता ऋतु जोशी व पिता  प्रधानाचार्य मॉडर्न पब्लिक स्कूल दीप जोशी  सहित अपने सभी अध्यापकों को दिया है। 

प्रकृति ने कहा कि डीएमए की प्रिंसिपल डॉ.सुमन तोमर ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रकृति के भाई भरत जोशी ने भी कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। भरत जोशी का भी दिल्ली में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर हो गया है। उसने भी ज्वाइन कर लिया है दोनों भाई-बहनों की सफलता पर परिवार में खुशी की लहर है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: शहजादनगर पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल, दो गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार