Farrukhabad News: माफिया अनुपम दुबे के गिरोह का सदस्य गिरफ्तार; अपहरण के मामले में था वांछित...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माफिया अनुपम दुबे के गिरोह का सदस्य गिरफ्तार किया गया है।

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे गिरोह के सदस्य आशीष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहा था।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे गिरोह के सदस्य आशीष पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। आशीष पाण्डेय पुत्र चन्द्रपाल पाण्डेय निवासी ग्राम अलीपुर पट्टी थाना भौगाँव जनपद मैनपुरी जो कोतवाली मोहम्मदाबाद में अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहा था, राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे गैंग का सदस्य है। 

मऊदरवाजा पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त वाहन हुन्डई क्रेटा व अपहरण में शामिल अभियुक्त विनीत दुबे उर्फ बीनू पुत्र रामकृष्ण दुबे निवासी ग्राम सहसापुर को बीते वर्ष 21 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में मदरवाजा पुलिस व एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व सर्विलान्स प्रभारी विशेष कुमार ने अभियुक्त आशीष पाण्डेय के ग्राम मसकन थाना भौगांव जनपद मैनपुरी में गिरफ्तारी की उम्मीद से दबिश दी। लेकिन अभियुक्त आशीष वहां नहीं मिला, मुखबिर की सूचना पर कुंवर आरसी महिला डिग्री कालेज से अभियुक्त आशीष को रात आठ बजे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: 25 तेंदुओं के साथ चिड़ियाघर प्रदेश में नंबर वन; स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर छात्राओं ने लूटी वाहवाही...

संबंधित समाचार