बहराइच: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर पांच दिन तक किया दुष्कर्म, लखनऊ में वारदात को अंजाम देने का आरोप
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
जरवल/बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पांच दिन तक लखनऊ में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि 23 जनवरी को वह बाजार सामान की खरीदारी के लिए जा रही थी। तभी अली नगर गांव निवासी अंकुर यादव आ गया। उसने समान खरीदवाने की बात कहते हुए उसे किसी वस्तु में नशीला पदार्थ खिला दिया।
इसके बाद युवती को लखनऊ के इंजीनियरिंग चौराहा स्थित एक मकान में ले गया। उसका कहना है कि पांच दिनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह छोड़कर कहीं चला गया। 28 जनवरी की शाम को उसने दूसरे के सहयोग से पुलिस को सूचना दी।
लखनऊ पुलिस ने जरवल रोड पुलिस के सुपुर्द उसे करते हुए केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को केस दर्ज किया है। जिसमें दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई है। सीओ रूपेश गौड़ मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-महाकुम्भ-2025 के लिये 2600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान, अयोध्या के विकास के लिये भी सरकार ने खोला खजाना
