रामनगर: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 14 वारंटी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से संबंधित न्यायालयों से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक दर्जन से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है।

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर कोतवाली में विभिन्न अपराधों में पंजीकृत मुकदमों से संबंधित वारंटी अपराधियों के खिलाफ कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू वारंटी के तहत अभियान चलाया गया था, जिसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर इन फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा 14 वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार होने वाले वारंटियों में सुलेमान निवासी वार्ड नंबर 4 नई बस्ती गुलरघट्टी, अरशद निवासी चिलकिया, आबिद अली निवासी नई बस्ती गूलर घट्टी, कुलवन्त सिंह निवासी मोहन नगर मालधन, मोहन चन्द्र निवासी नई बस्ती मालधन चौड़, सुरेन्द्र सिंह निवासी छजमल वालाधारा पो.ओ. कल्लू वाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर, खुर्शीद निवासी तेलीपुरा रामनगर, केवल सिंह निवासी भवानीगंज रामनगर, संजय सिंह निवासी खताड़ी, मनोज ठाकुर उर्फ मन्नू निवासी भवानीगंज रामनगर, वसीम अहमद निवासी शिव कालोनी शिवलालपुर पान्डे रामनगर, बबलू रावत निवासी टांडा मल्लू चिल्किया रामनगर, संदीप रावत निवासी देवीपुरा तल्ला पोस्ट पीरुमदारा, जगदीश सिंह निवासी ग्राम कंदला थाना व तहसील रामनगर शामिल हैं।

संबंधित समाचार