श्रावस्ती: पिता के हत्यारे 'कलयुगी बेटे' को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतनी छोटी सी बात पर 'पालनहार' की कर दी थी हत्या...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम बढ़ाई गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपने पिता को मारकर लहूलुहान कर दिया था। इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर पुलिस हत्यारोपित पुत्र की तलाश में जुटी थी। 

सोमवार को थानाध्यक्ष मल्हीपुर जयहरि मिश्रा ने हमराह टीम के सहयोग से आरोपी अक्षय कुमार पुत्र रामनिवास निवासी बढई गांव दा. ओदाही थाना मल्हीपुर को सूचना के आधार पर माल्ही चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें कि मृतक रामनिवास अपनी पुत्री की शादी के लिये शादी का सामान खरीदने के लिए खेत बेचना चाह रहा था। जिससे उसका लड़का अक्षय कुमार कई दिनों से नाराज था। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पिता-पुत्र के मध्य सम्पत्ति के लेनदेन व जमीन बेचने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। 

इस दौरान अक्षय ने अपने पिता रामनिवास के सर पर लकड़ी के हथियार से वार कर दिया था जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। इसपर रामनिवास की पुत्री के तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी।

यह भी पढे़ं: हरियाली पर आरा!, बहराइच में बिना परमिट हरे पेड़ों की हो रही कटाई, जिम्मेदार मौन!

संबंधित समाचार