बरेली: अफीम की अवैध खेती करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने 375 पौधे और 185 ग्राम डोडा पोस्त किया बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार : बहेड़ी थाना पुलिस ने अफीम की अवैध रूप से खेती करने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 375 अफीम के पौधे और 185 ग्राम डोडा पोस्त भी बरामद किया है। बहेड़ी सीओ डॉ. तेजवीर सिंह और थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ सोमवार सुबह 8 बजे के करीब रिछौली फार्म पहुंचे तो वहां शमशेर सिंह अफीम की खेती कर रहा था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अफीम की खेती बरसीम के खेत में की थी। तीन महीने में पौधा तैयार हो जाता, जिससे वह अफीम और डोडो पोस्त निकालकर बेच देता। पुलिस ने जसपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से दो तमंचा और 33 जिंदा कारतूस समेत चार खोखे बरामद हुए।

अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। खेत से 375 पौधे पुलिस ने बरामद किए हैं। -घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी

ये भी पढ़ें - बरेली: योगी सरकार को बजट को विपक्ष ने बताया निराशाजनक, सत्ता पक्ष ने सराहा

संबंधित समाचार