मोबाइल में कम वाल्यूम में बात करें : डॉ.अवधेश सिंह
लखनऊ, अमृत विचार। आशियाना स्थित 108 एवं 102 एम्बुालेंस सेवा के इमरजेंसी रिस्पां स सेंटर में सोमवार को नि:शुल्कं हेल्थ् चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि जो युवा कॉल सेंटर में काम करते हैं उनके लिए जरूरी है कि वह वाल्यू्म कम करके बात करें। कॉल सेंटर में धीमी आवाज में बात करने से उन्हें सुनने से संबन्धित समस्या्एं नहीं होंगी।
शिविर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय, सरोजिनी नगर के डॉ. सियाराम सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. मनीष व अन्य डॉक्टर्स की टीम ने कर्मचारियों को परामर्श दिया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थर सर्विसेज के टीवीएसके रेड्डी, कुलदीप श्रीवास्तटव, गौरव सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे। कैम्प में कॉल सेंटर के कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया और नि:शुल्क् दवाएं भी दी गई। कर्मचारियों की बीपी, ब्लड शुगर व अन्य जांचे भी की गई।
रोजाना एक घंटे पैदल चले
डॉ. सियाराम सिंह ने बताया कि हाइपरटेंशन, शुगर जैसी समस्याटओं से बचने के लिए जरूरी है कि खाने में नमक और चीनी का सेवन कम करें। रोजाना कम से कम एक घंटे पैदल चलें। अगर चलते समय या सीढ़ी चढ़ते समय तेज सांस फूल रही है तो अपना बीपी चेक कराएं और डॉक्टर को दिखाएं। डॉ. मनीष ने बताया कि युवा महिलाओं में ज्यांदा कमजोरी लगती है तो हीमोग्लोबिन और सीबीसी की जांच कराएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : प्रदेश सरकार के बजट से कर्मचारियों में मायूसी, कहा- हमें अकेला छोड़ा गया
