पीलीभीत: फर्जी शिकायतें करने वाले से प्राइवेट डॉक्टर परेशान,  सीओ से तहरीर देकर बोले- रुपए न देने पर कर रहा बदनाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार: शिकायतों से परेशान निजी अस्पताल के डॉक्टर और क्लीनिक संचालक सीओ से मिले और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों का आरोप था कि रुपए न देने पर अधिकारियों से झूठी शिकायतें की जा रहीं हैं। इससे डॉक्टरों की छवि धूमिल हो रही है।

नगर के निजी अस्पताल संचालक और अन्य डॉक्टर सोमवार को सीओ आलोक सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने सीओ को दिए शिकायत पत्र में बताया कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार झूठी शिकायत कर रहा है। डॉक्टरों का आरोप है अवैध वसूली के रुपए न देने पर उक्त व्यक्ति डॉक्टर और अस्पतालों की छवि खराब करता है। जबकि  जिन अस्पतालों की शिकायत की गई।  

वह अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां पंजीकृत हैं। इसके साथ ही अस्पताल संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी कोई शिकायत नहीं है। इसके बावजूद मांगे गए रुपए न देने पर सभी अस्पतालों की झूठी शिकायतें कर उनकी छवि धूमिल करने का काम किया जा रहा है।  डॉक्टर ने सीओ को अस्पतालों में अधिकृत डॉक्टरों की जानकारी भी दी। डॉक्टरों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुलाकात करने वालों में डॉ.यूनुस, अनिल वर्मा, गुरमीत कुमार, डॉ. रशीद खान, डॉ.हाशिम खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार