लखनऊ: शरारती छात्र ने स्कूल की शर्ट पर लिख दिया गर्लफ्रेंड का नाम, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, देखें VIRAL VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के तहसीनगंज चौराहे का बताया जा रहा मामला

लखनऊ। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत तहसीनगंज चौराहे पर सोमवार दोपहर निजी स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। इस मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कई छात्र एक छात्र की पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

सूत्रों की मानें तो, तहसीनगंज चौराहे के पेट्रोल पंप के बगल में एक निजी स्कूल की छुट्टी के दौरान एक शरारती छात्र ने दूसरे छात्र की शर्ट पर उसकी गर्लफ्रेंड का नाम लिख दिया था। शर्ट पर पेन से लिखे गए गर्लफ्रेंड का नाम पढ़कर अन्य छात्र उसका मजाक उड़ाने लगे। इसको लेकर छात्र गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते छात्र के अन्य सहपाठी भी उसके पास पहुंच गए। जिसके बाद छात्र गुटों ने शरारत करने वाले छात्र को पकड़ लिया और उसे वहीं पीटना शुरू कर दिया।

चौराहे पर लात-घूंसे चलता देख वहां भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच भीड़ में मौजूद एक शख्स ने मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि की जा रही है। छात्र की तरफ से लिखित शिकायत की जाती है तो तब पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

यह भी पढे़ं: बरेली: नंबर हैक कर व्हाट्सएप पर युवती का फोटो लगाकर लिखा सेक्स वर्कर, युवक से मांगे 15 हजार रुपये, नहीं देने पर बदनाम करने धमकी

संबंधित समाचार