Bareilly News: लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर के गांव पदारथपुर निवासी आजाद का शव मंगलवार को गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि सोमवार शाम से आजाद लापता था। गांव से एक लड़की उसके दोस्त के साथ भागी थी, शक है कि इसी रंजिश में युवती के परिजनों ने उसकी हत्या की है। हालांकि, युवती का निकाह हो चुका है।

खबर जल्द अपडेट होगी...

यह भी पढ़ें- बरेली: कपड़ा व्यापारी की महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार