मुरादाबाद: गांवों तक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में जुटा रोडवेज प्रबंधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गांवों तक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में रोडवेज प्रबंधन जुटा गया है। राज्य मुख्यालय ने मंडल के 28 रूटों पर बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। ऐसा करने परिवहन विभाग मंडल के कोने-कोने तक यातायात सेवा बहाल करने में जुटा है।

 विभाग की ओर से रूटवार यात्रियों की उपलब्धता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव का अध्ययन किया है। सरकार ने ऐसी सेवा के लिए अनुबंध पर बसों के प्रबंध का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर डिपो वार तैयारी शुरू कर दी गयी है।

 संविदा पर बसों के रखे जाने को लेकर विभागीय नीति के आधार पर रोडवेज प्रबंधन बसों के अनुबंध कराने में जुटा है। ऐसा होने से लोगों को आसानी से बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। डिपो प्रबंधक सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शीघ्र निर्धारित रूटों पर अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Photo: हैती में प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बवाल, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन...परिवहन सेवा ठप

संबंधित समाचार