सुलतानपुर : छोटे भाई की पिटाई से बड़े भाई की मौत, पिता का चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई हैं। पेड़ के विवाद को लेकर छोटे भाई ने पीट पीट कर बड़े भाई की हत्या कर दी। वही गंभीर रूप से चोटिल पिता का इलाज चल रहा है।

मामला जिले की जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहदिया पीढ़ी गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी राम मिलन यादव 45 बर्ष पुत्र राम जग यादव के घर के सामने पेड़ है। जिसकी डालियां नुकसान पहुंचा रही थी। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे राम मिलन पेड़ की डालियों को काट रहा था। इसी बीच घर से निकले उसके छोटे भाई ने पेड़ काटने का विरोध किया। देखते ही देखते छोटे भाई राजनाथ ने अपने परिजनों के साथ राम मिलन पर हमला बोल दिया। बीच बचाव में आए पिता राम जग को पीट दिया। आनन फानन में परिजन निजी वाहन से राम मिलन व राम जग को लेकर मेडिकल कालेज सुलतानपुर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सको ने राम मिलन को मृत घोषित करते हुए राम जग का इलाज शुरु कर दिया है। मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि राजनाथ, उनकी पत्नी व उनके पुत्र दुर्गेश ने पिता के ऊपर हमला बोल दिया था। बीच बचाव में आए बाबा राम जग व मुझे भी पीटा है।

ये भी पढ़ें -माफिया ब्रदर्स की "मन्नत" का खुलासा, अतीक ट्रेडर्स के खाते में कहां से आई करोड़ों की रकम

संबंधित समाचार