कौशांबी: रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सिराथू रेलवे स्टेशन में टीआरडी के पद पर थे तैनात
कौशांबी, अमृत विचार। सिराथू रेलवे स्टेशन में टीआरडी विभाग में सहायक के पद पर तैनात रेलवे कर्मचारी का मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दिनेश कुमार पाल 51 वर्ष पुत्र स्व.सीताराम पाल निवासी गड़रियन का पुरवा मजरा अफजल पुर सातों थाना कड़ा धाम सिराथू टीआरडी विभाग (रेलवे) में सहायक के पद पर कार्यरत थे। बीती रात कमरे की कुंडी लगाकर सो गये। मंगलवार की सुबह काफी देर इस कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आये। घरवालो ने सिराथू चौकी पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने परिजनों के सामने दरवाजा तोड़कर देखा तो बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। परिजनों की तहरीर पर चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा रहा। लोगों के अनुसार रेलवे कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है।
