प्रयागराज: शादी की शहनाई के बाद दो घरों में पसरा मातम, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जारी/नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित जारी बाजार में दो अलग-अलग व्यापारियों के घरों में मंगलवार बेटियों की विदाई के दौरान ही हुई मौतों के बाद माहौल मातम में बदल गया। जारी बाजार निवासी रामबाबू केसरवानी की बेटी का विवाह मऊआइमा स्थित एक गेस्ट हाउस से था। घर के सभी लोग वहीं गए थे। 

रात में रामबाबू के चचेरे भाई घूरपुर निवासी स्व. नींबू लाल पुत्र प्रदीप एवं उसका चचेरा व ममेरा भाई स्कूटी से वापस लौट रहे थे। सोरांव हाइवे पर दुर्घटना हो जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन प्रदीप ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। जबकि दोनों का इलाज चल रहा है। 

घटना की खबर मिलते ही खुशी भरा माहौल मातम में बदल गया। बताया जाता है कि प्रदीप का परिवार दिल्ली में रहता था। मृतक के पिता नेबुलाल की दो साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इस समय वह अपनी मां के साथ घूरपुर बाजार में रहता था।

इसी क्रम में दूसरी घटना जारी के राजेंद्र केसरवानी के यहां हुई। मंगलवार को बेटी की विदाई होने के बाद ही उनकी बहू आरती पत्नी अनूप केशरवानी की आकस्मिक मौत हो गई। इस तरह दो अलग-अलग शादी वाले घरों में उल्लास की जगह मातम छा गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार