रामपुर : सेना पर टिप्पणी करने के मामले में गवाह की जिरह पूरी, अब 20 फरवरी को होगी सुनवाई
एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट कोर्ट ) में चल रही तारीखें
रामपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा भारतीय सैनिकों का अपमान करने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को विवेचक ने बयान अंकित कराए। अब इस मामले में 20 फरवरी को सुनवाई होगी।
मामला जून 2017 का है जब सपा नेता आजम खां ने भारतीय सेना के बारे में विवादित बयान दिया था। जिसके बाद टीवी चैनलों और अखबारों में यह बयान प्रकाशित हुआ। इसी मामले को लेकर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 27 जून को आजम खां ने भारतीय सैनिकों के प्रति अपमानजनक एवं घृणात्मक भाव रखते हुए बयान दिया था। आजम खां का यह बयान भारतीय संविधान और और भारतीय सेना की कार्यशैली के विरूद्ध था।
इस बयान से सैनिकों के मन को आघात पहुंचा था। यह भारतीय सैनिकों के मनोबल को कमजोर करने की साजिश थी। विधायक की तहरीर के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। मंगलवार को इस मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां विवेचक बृजेश कुमार ने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले में 20 फरवरी को सुनवाई होगी। एपीओ नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले में 20 फरवरी को सुनवाई होगी।
शाहबाद में आजम खां का आपत्तिजनक मामला
पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा शाहबाद में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गवाह चंद्रपाल ने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले में 20 फरवरी को सुनवाई होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने शाहबाद में हुई जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसमें आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। जिसकी सुनवाई एमएमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट कोर्ट ) कोर्ट में चल रही है। एपीओ नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए। इस मामले में भी 20 फरवरी को सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें : रामपुर : अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में टली सुनवाई, अब 9 फरवरी की तारीख नियत
