बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के दो छात्रों का मरणोपरांत पुस्तकों का प्रकाशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के दो छात्रों शिवेंद्र प्रताप सिंह और मो. जैद सैफी की जेंडर स्कूल एंड सोसायटी नाम की की मरणोपरांत पुस्तक का प्रकाशन किया गया। दोनों शिक्षा विभाग में एमएड में सत्र 2021-23 तक छात्र थे। शिवेंद्र प्रताप सिंह एनईपी सारथी के रूप में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते थे।

उनका आकस्मिक निधन 22 अक्टूबर 2023 को हो गया था। उनकी पुस्तक की तीन प्रतियां छात्र के अभिभावकों ने विभाग के पुस्तकालय में दान स्वरूप प्रदान की। शिक्षकों ने छात्र को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें - बरेली: कमिश्नर और सीडीओ को महायज्ञ में आने का न्यौता दिया

संबंधित समाचार