देहरादून: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। हरक के उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ ठिकानों में छापा मारा गया है।

करीब 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी का तलाशी अभियान चल रहा है। तमाम सूत्रों की मानें तो ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है जिनमें एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा है।

पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी। बुधवार की सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची है। यहां ईडी की टीम पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में आई है, फिलहाल इस खबर पर जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।

संबंधित समाचार