हरदोई : रेभा मुरादपुर में जमकर हो रहा है अवैध मिट्टी खनन, डंपर सीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद / हरदोई, अमृत विचार। खनिज विभाग और पुलिस की मिली भगत से मिट्टी और रेत खनन का कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है लेकिन दावे लंबे-लंबे किए जा रहे हैं कि पूरे क्षेत्र में कहीं भी मिट्टी या रेत का खनन नहीं हो रहा है। खनिज विभाग ने शिकायत पर बुधवार की दोपहर रेभा मुरादपुर गांव से खनन की हुई एक मिट्टी से भरा एक डंपर पकड़ा है जिसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है। 

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से मिट्टी और रेत खनन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पुलिस राजस्व और खनिज विभाग की मिली भगत से खनन माफिया इस कार्य को बड़े पैमाने पर अंजाम दे रहे हैं। खनिज विभाग ने मिट्टी खनन की शिकायत पर शर्मसार होकर रेभा मुरादपुर में औचक छापेमारी करके अवैध मिट्टी से लदा हुआ एक डंपर पकड़ा है। मिट्टी लोनी चीनी मिल पहुंचाई जा रही थी। मिट्टी खनन के कार्य में संलिप्त मिट्टी माफिया और मजदूर फरार होने में कामयाब रहे। खनिज अधिकारी ने डंपर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी कार्रवाई की खबर नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में सभासद संघ के राष्ट्रीय सचिव और जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जानिए क्या है ये बड़ा मामला

संबंधित समाचार