Budaun News: ऑक्सीजन और गैस सिलेंडर फटे, दो लोगों की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- थाना कादरचौक क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से बिखरा सामान।

उझानी/कादरचौक, अमृत विचार: कोतवाली उझानी क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर और कादरचौक क्षेत्र में गैस सिलेंडर फट गया। हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। ऑक्सीजन सिलेंडर से दो युवक घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने रेफर कर दिया। एक युवक को दिल्ली और दूसरे को बरेली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मंगलवार की रात उझानी क्षेत्र के ज्ञान बैंकट हॉल में शादी समारोह चल रहा था। जिसमें मोहल्ला साहूकारा निवासी हिमांशु स्टेज के गुब्बारे व जोकर में हवा भरने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर आए थे। हवा भर रहे थे। सिलेंडर के नोजल में कुछ कमी आ गई थी। हिमांशु उसे ठीक रहे थे।

सहयोग के लिए उन्होंने बिजली मैकेनिक उदित को को बुलाया। इसी दौरान छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके साथ फट गया। समारोह में भगदड़ मच गई। लोग बैंकट हॉल से बाहर भाग गए। हादसे में मोहल्ला साहूकारा निवासी उदित वार्ष्णेय और हिमांशु वार्ष्णेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को नौशेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हिमांशु की आंख पर चोट लगने की वजह से दिल्ली और उदित का हाथ फटने पर बरेली के लिए रेफर किया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है बरेली में चिकित्सक ने हाथ काटने को बोला है।

दूसरा हादसा थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव सुर्खा में हुआ। मंगलवार रात लगभग दो बजे एक दुकान में गैस रिफलिंग की जा रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया। गनीमत रही कि मौके पर कोई व्यक्ति नहीं था। हादसे में दुकान ढह गई। दुकान के पीछे बने मकान की दीवार दहल गईं। धमाके की आवाज सुनकर लोग डरते हुए पहुंचे। मौके पर सिलेंडर का अवशेष तक नहीं मिला। परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें- Budaun News: गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद फरार... पुलिस ने रखा 25 हजार रुपये इनाम, तमंचे के साथ पकड़ा

संबंधित समाचार