रामपुर: झूला झूल रही छात्रा के रॉड में बाल लिपटने से सिर की खाल उतरी, उर्स मेले में मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहजादनगर, अमृत विचार: शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में लग रहे उर्स में लगे झूले में झूला झूल रही छात्रा के बाल घूपती रॉड में लिपट गए और बालों के साथ उसके सिर की खाल भी उतर आई। जिसके चलते छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।   

थाना शहजादनगर क्षेत्र के लखनाखेड़ा गांव से जुड़ा है। गांव में बनी नूर शाह वली मियां के मजार पर 105 वां सालाना उर्स पिछले तीन दिनों से चल रहा था। गांव की कमेटी ने उर्स में दुकानें लगी होने के कारण एक दिन और बढ़ा दिया था। जिसके चलते सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट निवासी नौ वर्षीय हुमैरा पुत्री नईम खां जोकि डीएमए स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। 

हुमैरा दो दिन पूर्व लखनाखेड़ा गांव में अपने मामा के यहां उर्स में घूमने के लिए आई थी। जिसके चलते मंगलवार,बुधवार की मध्य रात्रि 12 बजे उर्स के मेले में लगे झूले को देख बच्चे झूला झूलने की जिद करने लगे उनके साथ हुमैरा भी झूले में बैठ गई। जिसे अचानक हुमैरा के बाल झूले की घूमती हुई रॉड में लिपट गए। देखते ही देखते वह चीखने चिल्लाने लगी। 

जब तक झूला रुक पाता तब तक छात्रा के सिर से बाल और खाल उतर चुकी थी। जिसको देखकर उर्स में भगदड़ मच गई। छात्रा की चीख-पुकार सुनते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।जिसके चलते घायल छात्रा को निजी वाहन से आनन-फानन में  स्थित निजी चिकित्सक के आईसीयू में  भर्ती करा दिया। झूला संचालक मौका पाकर फरार हो गया। गांव में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

 उर्स में हुई घटना की अभी हमें कोई जानकारी नहीं हुई है। उर्स की परमिशन का भी हमारे पास कोई ब्यौरा नहीं है---अमर सिंह राठौर, शहजादनगर थाना प्रभारी।

यह भी पढ़ें- रामपुर : ग्रामीण को पीटने में दो लोगों को दो साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

संबंधित समाचार