Kanpur: पेंट गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी; कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र में पेंट गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। पेंट गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।   
 
बर्रा दो निवासी अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनका पेंट का व्यापार है। दामोदर नगर स्थित प्लॉट पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। जहां स्क्रैप और खराब पेंट व केमिकल आदि रखते हैं। बुधवार शाम गोदाम में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। फजलगंज एफएसओ परमानंद पांडेय दमकल की दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

अधिवक्ता के चेंबर में आग, फाइलें और सामान जला

हालसी रोड निवासी अधिवक्ता चेतना गुप्ता उर्फ चंचल गुप्ता के सीएमएम कार्यालय के सामने चेंबर में आग लग गई। चेंबर की सफाई करने वाले मनीष ने आग को पानी डाल कर बुझा दिया। लेकिन फाइलें, एसी, सोफा, पंखे जल गए। उन्होंने आग लगाने का शक जताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: धागा कारोबारी से करोड़ो की ठगी; कारोबार का दिया झांसा... फर्जी फर्मों में मंगाया साढ़े तीन करोड़ का माल...

 

संबंधित समाचार