सुलतानपुर: 50 घण्टे बाद भी नहीं हो सका राम मिलन का अंतिम संस्कार, जानिए बेटे ने क्यों किया इनकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजन धारा 304 के बजाय 302 की कर रहे मांग, पुलिस मौजूद

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मेहदिया पीढ़ी गांव निवासी राम मिलन की मंगलवार उनके छोटे भाई ने पेड़ काटने के विवाद में हमला कर दिया था। जिसमें राम मिलन की मौत हो गई थी, बुधवार को पोस्टमार्ट्म के बाद उनका शव घर आया तो बेटे ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे जयसिंहपुर कोतवाल प्रेम चंद सिंह ने परिजनो से वार्ता की लेकिन परिजन नहीं मानें।

एसडीएम जयसिंहपुर अरबिंद कुमार बुधवार की शाम पीड़ित के घर पहुंच बात की फिर भी परिजन अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हुए। परिजनों की मांग है कि पुलिस ने जो मुकदमा गैर इरादतन की धारा 304 लिखा है उसे हत्या की धारा में बदला जाय।एसडीएम ने आश्वासन दिया कि विवेचना के दौरान धारा बदल जायेगी। लेकिन फिर भी परिजन अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हुए। गुरुवार की सुबह से ही सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल प्रेम चंद सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

परिजनों को समझाने बुझाने में लगे हैं लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बताते चलें कि जयसिंहपुर पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को पकड़कर बुधवार को न्यायालय भेजा था। जहां से जेल भेजने की कार्यवाही हुई थी। लेकिन परिजन धारा बदले जानें की मांग पर अड़े हैं। कोतवाल प्रेम चंद सिंह ने बताया कि वार्ता चल रही है जल्द ही कोई हल निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें:-ठगी या हकीकत: जोगी के गीतों पर फफककर रोया पूरा गांव, फिर ऐसा हुआ की थाने के लगाने पड़े चक्कर, देखें Video

 

संबंधित समाचार