बाराबंकी में अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, मुस्तैद रही पुलिस
देवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बा देवा में गुरुवार को नगर पंचायत देवा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
मालूम हो कि कस्बा देवा के मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसके चलते कस्बे में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर समूचे कस्बे में पूर्व में ही ऐलान करवाया गया था। जिस क्रम में गुरुवार को नगर पंचायत देवा के अधिशासी अधिकारी सीएल तिवारी व कस्बा इंचार्ज कृष्ण देव सिंह के नेतृत्व में कस्बा देवा के मजार रोड , फतेहपुर मार्ग , बाराबंकी रोड व कुर्सी मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया और मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
मौके पर उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह,अभिषेक सिंह,गुफरान ,अर्जुन सिंह,नगर पंचायत देवा के सफाई नायक सोहन बाल्मीकि सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा कंटेनर, 6 गोवंशो की मौत
