रायबरेली: 25 लाख लोन देने का झांसा देकर ग्रामीण से ठगे सवा चार लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऑनलाइन ऋण हासिल करने के लिए रुपये जमा कराकर भेजे फर्जी दस्तावेज

ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। ऑनलाइन निजी कंपनी से 25 लाख रुपए ऋण हासिल करने के चक्कर में एक युवक ठगी का शिकार हो गया है। उसे ऋण का लालच देकर ठगों ने उससे सवा चार लाख रुपये हासिल कर लिए। इतना ही नहीं उसको फर्जी दस्तावेज भी थमा दिया। पीड़ित ने गुरुवार को मामले की शिकायत कोतवाली में की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी युवक अजयपाल ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक निजी कंपनी से ऋण का विज्ञापन आया था। जिसे देखकर उसने ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया। उसके बाद कंपनी के लखनऊ और दिल्ली निवासी दो लोगों से उसकी बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे करके दोनों ने उससे चार लाख 12 हजार रुपए ऑनलाइन अपने खाते में ले लिया। 

यही नहीं दोनों ने अपना आधार कार्ड भी पीड़ित को भेजा था। लाखों रुपये गंवाने के बाद पीड़ित को ठगों ने ऋण का फर्जी दस्तावेज भेज दिया। इसके बाद पीड़ित को शंका हुई तब उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। गुरुवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत की है।

यह भी पढ़ें:-ठगी या हकीकत: जोगी के गीतों पर फफककर रोया पूरा गांव, फिर ऐसा हुआ की थाने के लगाने पड़े चक्कर, देखें Video

संबंधित समाचार