बहराइच: 5G के दौर में 3G की भी नहीं मिल रही सुविधा, थारू जनजाति ने जिला मुख्यालय पहुंच किया प्रदर्शन, की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेटवर्क व्यवस्था बेहतर नहीं हुई तो करेंगे मतदान का बहिष्कार

बहराइच, अमृत विचार। जंगल से सटे थारू जनजाति गांव आंबा के ग्रामीण बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सभी ने डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया सभी का कहना है कि 5G के दौर में उनका 3G का नेटवर्क भी सही से नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह सभी देश दुनिया से जुड़ नहीं पा रहे हैं। जिससे सभी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मोतीपुर तहसील के ग्राम पंचायत आम्बा के जनजाति बाहुल्य ग्राम सभा शिवनापुर, ग्राम सभा फकीरपुरी, रामपुरवा, व ग्राम सभा बर्दिया के रहने वाले थारू जनजाति के सैकड़ो ग्रामीण थारू जनजाति के जिलाध्यक्ष बेचन चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र सोपा है। सभी ने गांव में नेटवर्क न होने की बात कही है उन्होंने कहा है कि अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो वह चुनाव बहिष्कार करेंगे।

थारू जनजाति की ग्रामीणों द्वारा अपने मांग पत्र में लिखा गया है कि जहां हमारा देश के डिजिटल इंडिया के अंतर्गत तरक्की कर नई तकनीक और विकास कार्यों में बुलंदियों को छूते हुए आगे बढ़ रहा है देश के कोने कोने में 5G नेटवर्क पहुंच गया है। लेकिन हमारे क्षेत्र में नही बल्कि पूरे न्याय पंचायत क्षेत्र में एकमात्र बीएसएनएल टावर 3G का बर्दिया गांव में लगा हुआ है। खास बात तो यह है कि वह टावर भी पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा है।

हमारे क्षेत्र में मोबाइल के अन्य किसी कंपनी के टावर भी नहीं लगे हुए हैं। नेटवर्क ना होने के कारण हमारा जनजाति समुदाय व क्षेत्र काफी पिछड़ता जा रहा है। लोग अपनों से दूर हो रहे हैं और तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हम किसी भी संबंधित अधिकारी को सूचित नहीं कर पाते हैं।

अब थक हारकर हमारे न्याय पंचायत क्षेत्र में लोगों ने यह तय किया है कि हम इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। जब तक हमारे क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या दूर नहीं की जाएगी तब तक हम सभी आने वाले किसी भी चुनाव मतदान नहीं करेंगे। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: कूरेभार एसओ समेत आठ पर कोर्ट में दाखिल हुई मुकदमे की अर्जी, हड़कंप

संबंधित समाचार