सुलतानपुर: कूरेभार एसओ समेत आठ पर कोर्ट में दाखिल हुई मुकदमे की अर्जी, हड़कंप
सुलतानपुर, अमृत विचार। गलत प्रपत्रों के सहारे रोजगार सेवक की नौकरी करने के मामले में जानकारी करने गए अब्दुल जब्बार को प्रताड़ित करने के आरोप में कूरेभार थानाध्यक्ष समेत आठ पर कोर्ट में मुकदमे की याचिका दाखिल की है।
एसीजेएम साइमा सिद्दीकी जर्रार आलम ने याचिका दर्ज कर 16 फरवरी को बयान दर्ज करने की तारीख नियत की है। इससे पूर्व मामले की शिकायत एसपी से की गई थी लेकिन न्याय नही मिल सका।
कूरेभार थाना क्षेत्र के भरथीपुर निवासी अब्दुल जब्बार ने थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, एसआई श्रीराम मिश्र, सिपाही अजीम, गांव के रोजगार सेवक रमाकांत पाल व चार अन्य लोगों पर परिवाद दायर किया है। रोजगार सेवक पर गलत प्रपत्रों के सहारे नौकरी करने के आरोप में पूर्व में शिकायत की गई थी जिसके संबंध में जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: चाहे नर हो या नारी, मतदान सबकी जिम्मेदारी, मतदाता जागरुकता के लिए शिक्षकों ने निकाली रैली
