Chitrakoot: कार्रवाई: तुलसीतीर्थ में एसडीएम के नेतृत्व में औचक छापेमारी; अवैध रूप से संचालित पांच निजी अस्पताल हुए सीज...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिना डिग्री होल्डर डॉक्टर हाइड्रोसील का ऑपरेशन करते हुए पकड़ा गया

चित्रकूट (राजापुर), अमृत विचार। तुलसीतीर्थ में तेजी से फल फूल रहे अनधिकृत निजी अस्पतालों की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। पांच निजी चिकित्सालयों को मानक के विपरीत पाए जाने पर आंशिक या पूर्ण रूप से सीज कर दिया गया। कई अस्पतालों में आननफानन में संचालकों ने ताला डाल दिया। 

chitrakoot 2

जानकारी के मुताबिक, राजापुर कस्बे में लगभग एक दर्जन से अधिक निजी चिकित्सालयों का संचालन किया जा रहा है। कुछ ऐसे चिकित्सालय हैं, जहां मानक पूरे नहीं होते। गुरुवार को उप जिलाधिकारी प्रमोद झा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार आर्या व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उदय सिंह के साथ क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय व प्रभारी एसओ बलवान सिंह की संयुक्त टीम ने अस्पतालों में छापेमारी की गई। 

एसडीएम ने बताया कि मानकविहीन संचालन के आरोप में हेल्थ हेवेन हॉस्पिटल, मानस हॉस्पिटल,  अनुष्का हॉस्पिटल,  चैतन्या अस्पताल को सीज कर दिया गया है। शंकरलाल पॉली क्लीनिक में ओपीडी रजिस्टर व कुछ दवाइयां सील की गईं। बाकी अस्पतालों में संचालक ताला डालकर भाग गए। 

शिकायतों के मद्देनजर की कार्रवाई

उप जिलाधिकारी ने बताया कि कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आएदिन शिकायतें मिल रही थीं। इसी वजह से यह औचक छापामारी की गई हैं। छापेमारी की कार्रवाई आगे भी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ से खिलवाड़ करने वाले चिकित्सालयो के संचालकों तथा झोलाछापों की खैर नहीं है।

बिना डिग्री वाला कर रहा था आपरेशन

एसडीएम ने बताया कि एक अस्पताल में बिना डिग्री होल्डर डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में हाइड्रोसील का ऑपरेशन करते हुए पकड़ा गया। मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अरुण कुमार आर्या की देखरेख में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पुलिस की सक्रियता जानने निकले पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार; दुकानदारों व ठेलिया वालों से ली बीपीओ की जानकारी...


संबंधित समाचार