आर-वॉलेट से रेलवे जनरल टिकट बुकिंग पर यात्रियों को मिलेगी इतनी छूट,समय की होगी बचत
डिजिटलीकरण की दिशा में उत्तर रेलवे के बढ़ते कदम
स्टेशन पर लगे atvm से कर सकेंगे एमएसटी का रिनीवल
लखनऊ अमृत विचार। बेहतर यात्री सेवा और डिजिटलीकरण की दिशा में रेलवे की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए आर-वॉलेट से टिकट बुक करने के लिए तेजी से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आर-वॉलेट से टिकट बुक करने पर यात्री को 3% की बचत होने के साथ अब समय की पूरी बचत भी होगी। यात्रियों को लंबी लाइनों और परेशानियों से राहत मिलेगी ।
इस दिशा में उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के लखनऊ, वाराणसी स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से अन्य स्टेशनों पर इस प्रक्रिया का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, रेल यात्रियों को इस विषय में जागरूक किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मण्डल के लखनऊ स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने यूटीएस ऑन मोबाइल की विषय में निरंतर रेल यात्रियों को जागरूक करते हुए इस विषय में संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है।
R-wallet से इस प्रकार करें टिकट बुक कर सकेंगे यात्री --
-एटीवीएम में आर-वॉलेट के माध्यम से टिकट बुकिंग के लिए यात्री यात्रा विवरण चुनें l
-यात्री आर-वॉलेट के रूप में भुगतान मोड का चयन करें l
• एटीवीएम एप्लिकेशन यात्री को R-वॉलेट खाते के साथ UTS on Mobile ऐप मे पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करने की मांग करेगा l
• ATVM एप्लिकेशन UTS on Mobile डेटाबेस से मोबाइल नंबर को सत्यापित करेगा और यात्री के मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा l
• ओटीपी के सत्यापन के बाद यात्री के आर-वॉलेट खाते से धनराशि का स्वत: भुगतान हो जाएगा और टिकट प्रिंट हो जाएगा l
• एक बार जब यात्री आर-वॉलेट के माध्यम से टिकट बुक करने के बाद यदि यात्री टिकट कैसिंल कर देता है, तो धनराशि वापस उसके आर-वॉलेट खाते में स्वत: वापस हो जाएगी l
•यात्री ATVM से यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट,एमएसटी टिकट का नवीनीकरण (renewal of season tickets) रेलवे काउन्टर पर बिना लंबी लाइन लगे आटोमेटिक टिंकट वेडिंग मशीन ATVM पर प्राप्त कर सकते हैं l
