बस्ती : तंत्र-मन्त्र में पड़कर मां ने नवजात बच्ची की गर्दन पर किया वार, घायल का चल रहा इलाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। जिले में एक महिला ने कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के चक्कर अपनी नवजात बच्ची की गर्दन पर किसी नुकीली चीज से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक बीमार बतायी जा रही हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओ पी सिंह ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला गीता (33) ने बृहस्पतिवार को अपनी दो महीने की बेटी की गर्दन पर किसी धारदार वस्तु से वार कर घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है । उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव बने चित्रकूट के न्यायाधीश

संबंधित समाचार