बरेली: मोमोज विक्रेता के घर से आठ लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दोनों बक्सा ले जाते 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : मोमोज विक्रेता के घर से छह लाख रुपये की नकदी और 2.10 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दुकानदार ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिथरी चैनपुर के गांव गोपालपुर नगरिया निवासी सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति, दो बेटों और एक बेटी के साथ रामपुर बाग में किराये के मकान में रहती हैं।

उनके पति मोमोज बेचते हैं। उनके किराये के मकान पर गांव के शिवम सिंह उर्फ शिवा और प्रमोद सिंह आते जाते रहते हैं। पांच फरवरी को प्रमोद और उसका बेटा शिवम सिंह उर्फ शिवा उनके घर पर आए। उस वक्त उनकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपियों ने बहाना करके बेटी को उनके बेटे के पास छोड़ दिया।

इसके बाद शाम को 5.30 बजे शिवम सिंह और प्रमोद उनके घर से जेवर और नकदी से भरा बक्सा लेकर चले गए। दोनों आरोपी बक्सा लेकर जा रहे हैं इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। जानकारी मिलने पर वह गांव गईं और आरोपियों के पिता व ताऊ से शिकायत की तो उन्होंने समझौता कराने की बात कही।

सात फरवरी तक जब समझौता नहीं हुआ तो उन्होंने पूछताछ की। इस पर पिता व ताऊ ने समझौता कराने से इन्कार कर दिया। शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने शिवम सिंह उर्फ शिवा व उसके पिता प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - बरेली: रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस कल से चलेगी, रामनगर आगरा फोर्ट भी होगी शुरू

संबंधित समाचार