Haldwani Violence: उन्नाव में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड़ पर रहा पुलिस प्रशासन... एसपी ने मिश्रित आबादी में की पैदल गश्त
उन्नाव में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड़ पर रहा पुलिस प्रशासन
उन्नाव में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन रहा। वहीं एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
उन्नाव, अमृत विचार। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा और ज्ञानवापी पर आये कोर्ट के फैसले को लेकर शुक्रवार को उन्नाव पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा। एसपी के निर्देश पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
वहीं एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इसके साथ ही एएसपी, एसडीएम और सीओ ने भी पैदल गश्त कर निरीक्षण किया।

हल्द्वानी में आगजनी और हिंसा को लेकर उन्नाव एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने जिले की सभी कोतवाली और थानों के प्रभारियों को जुमे की नमाज के दौरान अलर्ट रहने के साथ ही पैदल गश्त करने के निर्देश दिए थे। जिसे देखते हुये शुक्रवार को सुबह से ही मस्जिदों के आस पास भारी पुलिस फार्स तैनात रहा।
अचानक भारी पुलिस फोर्स आने से लोगों में हड़कंप मच रहा। कुछ देर बाद क्षेत्रीय लोगों को पता चला कि हल्द्वानी में हिंसा और ज्ञानवापी के फैसले को लेकर शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस तैनात है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं जुमे की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ सिटी विजय आनन्द ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत जामा मस्जिद एवं बड़ा चौराहा एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही जनपद के गंगाघाट, असोहा, बांगरमऊ, पुरवा, मौरावां, हसनगंज, आसीवन के भी मिश्रित आबादी में पुलिस ने दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर फ्लैग मार्च किया गया।
