अमृत विचार मीडिया पार्टनर: Kanpur में रेडियो अड्डा की ओर से 14 फरवरी को लाजपत भवन में होगा समारोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में रेडियो अड्डा की ओर से 14 फरवरी को लाजपत भवन में होगा समारोह

कानपुर में रेडियो अड्डा की ओर से 14 फरवरी को लाजपत भवन में समारोह आयोजित होगा। इसमें विपरीत परिस्थितियों में अपना मुकाम हासिल करने वाले लोगों को ‘उत्तर प्रदेश आइकॉनिक अवॉर्ड’ दिया जाएगा।

कानपुर, अमृत विचार। रेडियो अड्डा कानपुर और अक्षर समूह कानपुर की ओर से 14 फरवरी को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें विपरीत परिस्थितियों में अपना मुकाम हासिल करने वाले लोगों को ‘उत्तर प्रदेश आइकॉनिक अवॉर्ड’ दिया जाएगा।

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित  किया जाएगा। कार्यक्रम में पूरे देश से नामी हस्तियां शामिल होने शहर आ रही हैं। इस समारोह का मीडिया पार्टनर ‘अमृत विचार’ है। 

यह जानकारी गुरुवार को रेडियो जॉकी दिलीप सिंह व ब्रॉडकॉस्टर ममता दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. रघुराज सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार और विधायक अभिजीत सिंह सांगा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वार्ता में रेडिया अड्डा के निदेशक विशाल शर्मा व रेडियो जॉकी सेजल ठाकुर ने बताया कि समारोह में शहरवासियों को रेडियो और टीवी जगत की कई बड़ी हस्तियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

इन कैटेगरी में मिलेगा अवॉर्ड

समारोह में 15 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। इनमें इंटरटेंटमेंट, मीडिया, सोशल वर्क, हॉस्पिटिलटी, हेल्थ केयर, रियल इस्टेट, स्टार्टअप, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, एग्रीकल्चर, एजुकेशन, आर्ट, एनजीओ व कॉरपोरेट प्रमुख होंगे। 

युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

वार्ता में बताया गया कि रेडियो अड्डा की ओर से आवाज की दुनिया में करियर बनाने वाले युवाओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए संस्थान की ओर से योग्य व अनुभवी प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है। रेडियो क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा के बाद Kanpur में अलर्ट दिखी खाकी... सड़कों पर उतरी फोर्स, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

संबंधित समाचार