रामलला दर्शन को अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे, पीएम मोदी को सराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीलंका के सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे शुक्रवार को अपनी पत्नी के सार्थ अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 500 वर्ष बाद भगवान राम लला के भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। उन्होंने कहा पहले भगवान राम टेंट में विराजमान थे, अब दिव्य और भव्य मंदिर में भगवान विराजमान हैं।

उन्होंने कहा मुझे लगता है विश्व के सबसे बेहतरीन मंदिरों में राम मंदिर का पहला स्थान है। उन्होंने कहा भगवान राम से मिलने खुद लक्ष्मण आए हैं। बता दें कि सांसद लक्ष्मण नमल राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें:-चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, सीएम योगी ने किया स्वागत, बोले अखिलेश- समाजवादी पार्टी ने की थी मांग

 

 

संबंधित समाचार