Kanpur: बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. प्रियरंजन के विदेश भागने की आशंका; किसान की आत्महत्या मामले में है आरोपी...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर के साले व एक अन्य व्यक्ति को फरार माना है। आईजीआरएस पर दाखिल एक प्रश्न का पुलिस ने जवाब लगाया जिसमें यह खुलासा हुआ है।

किसान बाबू सिंह आत्महत्या मामले में प्रियरंजन अशु दिवाकर और बबलू फरार चल रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आईजीआरएस पर पुलिस कार्रवाई के संदर्भ में पूछे गये प्रश्न का चकेरी पुलिस ने जवाब दाखिल किया है। जिसमें प्रियरंजन के साले राजन कुमार वर्मा और अशोक कुमार को भी अभियुक्त मानते हुए फरार बताया है। 

पुलिस ने प्रियरंजन अंशु के विदेश भागने की आशंका के चलते उसके पासपोर्ट के संबंध में पत्राचार भी किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की हरसंभव ठिकाने पर तलाश की जा रही है। 9 सिंतंबर 2023 को साढ़े छह करोड़ की जमीन को धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में बाबू सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। 

जिसके बाद उसकी पत्नी बिटान देवी ने डॉ प्रियंरजन अंशु दिवाकर समेत छह लोगों पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में प्रियरंजन और बब्लू पांच माह से फरार है, लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर बढ़ा इनाम; बर्रा में रैली के दौरान पथराव कर फैलाई थी दहशत...


संबंधित समाचार