अमेठी में 'black friday'! ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे-बहू तीनों की हो गई मौत, कोहराम!
गौरीगंज, अमेठी। कोतवाली गौरीगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ट्रेलर व बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार मां बेटे व बहू की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम को भेज दिया है।
घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुर चौराहा के पास की है। यहां शुक्रवार को मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के गढामाफी निवासी विशाल 24 वर्ष पुत्र रामतीरथ अपनी मां सरिता 48 वर्ष व पत्नी मनीषा 21 वर्ष को लेकर आधार कार्ड संसोधन कराने के लिए गौरीगंज आ रहे थे तभी गौरीगंज की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों घायलों को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मां बेटे व बहू को मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।
गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को मुंशीगंज पुलिस ने पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: बालश्रम से बच्चों का होता है पलायन: पुलिस अधीक्षक
