हल्द्वानी: बनभूलपुरा में आज छिटपुट पथराव, कोतवाली से पुलिस की टुकड़ी को किया गया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने प्रशासन और पुलिस के साथ ही मीडियाकर्मियों पर भी हमला कर दिया।

इस हमले में दो उपद्रवियों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद है। इस घटना के बाद पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट पर है। वहीं आज बनभूलपुरा में गोपाल मंदिर के पास छिटपुट पथराव हुआ। जिसके बाद कोतवाली से पुलिस की टुकड़ी को रवाना किया गया। 

वहीं इस बीच बाजपुर में आंवला चौकी गेट के पास 26 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। युवक के सिर में चोट के निशान भी हैं। हिंसा के दौरान एक सड़क हादसे की खबर भी सामने आई है। जहां 25 वर्षीय सलमान पुत्र मेहंदी हिंसा के बीच गोरा पड़ाव से दुकान से लौट रहा था। इस दौरान टैंपो-डंपर के बीच में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

वहीं दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी का मामला भी सामने आया है। जिसके बाद एक समुदाय को अपने घर छोड़कर जाने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। 

ये भी पढे़ं- Haldwani Violence: बनभूलपुरा बवाल में दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, हिेंसा को लेकर डीएम ने कही ये बड़ी बात...

 

 

संबंधित समाचार