बहराइच: टेढ़ी नदी को अविरल बनाएंगे मनरेगा श्रमिक, बुधवार से शुरू होगा सफाई का कार्य, जानिए किन्हें होगा फायदा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नदी से लगने वाले प्रत्येक ग्राम पंचायत से लिए जाएंगे 100 श्रमिक

राजू जायसवाल, बहराइच, अमृत विचार। टेढ़ी नदी को अविरल बनाने के लिए अब मनरेगा श्रमिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यही कारण है कि बुधवार से मनरेगा श्रमिक टेढ़ी नदी की सफाई का कार्य शुरू करेंगे। टेढ़ी नदी के स्वच्छ होने से सबसे अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।

जिले के चितौरा में टेढ़ी नदी का उद्गम माना जाता है। टेढ़ी नदी चितौरा से होते विकास खंड हुजूरपुर, पयागपुर और विशेश्वरगंज होते हुए गोंडा जनपद में प्रवेश कर जाती है। जिसकी दूरी 61 किलोमीटर है। यह नदी इस समय साफ सफाई के अभाव में काफी गंदा है। पानी भी नदी में नहीं रुकता है।

नदी की सफाई कार्य को लेकर पूर्व में कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने आवाज भी उठाया है। इसके जीर्णोधार और नदी की धारा को अविरल बनाने के लिए अब मनरेगा श्रमिकों को जिम्मेदारी मिली है। मनरेगा के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि बुधवार से टेढ़ी नदी के सफाई का कार्य मनरेगा मजदूरों की ओर से किया जायेगा।

मनरेगा उपायुक्त ने बताया कि तीन ब्लॉक के मनरेगा श्रमिक इसमें सफाई कार्य करेंगे। उन सभी को मनरेगा की मजदूरी भी दी जाएगी। जिसमें नदी से सटे ग्राम पंचायत से 100 से 150 की संख्या में श्रमिक लिए जायेंगे। लगभग डेढ़ हजार से दो हजार श्रमिक इस कार्य में लगेंगे।उन्होंने बताया कि बहराइच से शुरू होकर सफाई कार्य गोंडा जनपद तक जाएगा।

नदी का सफाई कार्य होने से किसानों के साथ आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। मालूम हो कि सफाई कार्य के लिए बीते सप्ताह ड्रोन से फोटोग्राफी भी की गई थी। जिसमें टेढ़ी नदी की दूरी 61 किलोमीटर आई है।

यह होगा लाभ

मनरेगा उपयुक्त खेती गोस्वामी ने बताया की टेढ़ी नदी के साफ होने से पानी का संरक्षण होगा। साथ ही जलधारा की क्षमता बढ़ेगी बारिश के दौरान इधर-उधर जाने वाला पानी नदी में ही एक स्थान पर रुक सकेगा। इसका लाभ सभी को मिलेगा।

Untitled-27 copy
 
अब पूरी हो जाएगी मांग

टेढ़ी नदी काफी पौराणिक नदी है इसका उद्गम स्थल भी बाहरी जनपद को माना जाता है। इसमें वर्तमान में जलकुंभी और सवार की मात्रता अधिक है। इसको देखते हुए मनरेगा मजदूरों से सफाई का कार्य शुरू कराया जाएगा लोगों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।

                                                                                                                  केडी गोस्वामी, उपायुक्त, मनरेगा

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में पीएचसी का हाल बेहाल!, कहीं लटका दिखा ताला तो कहीं डॉक्टर नदारद, मरीज जाएं तो जाएं कहां?

संबंधित समाचार