अयोध्या में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बच्ची की तहरीर पर दो युवको के खिलाफ खण्ड़ासा थाने में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। खंडासा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बच्ची की तहरीर पर दो युवको के खिलाफ खण्ड़ासा थाने में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। खंडासा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने खंडासा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार दोपहर तकरीबन 1 बजे वह शौच के लिए घर से कुछ दूर पर स्थित बाग में गई हुई थी जहां पर इनायतनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र कें निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र व लवकुश यादव पुत्र अज्ञात मोटरसाइकिल से आए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगें।
उसके चिल्लाने व गुहार लगाने पर आसपास कुछ लोग दौड़े तो दुष्कर्मी भाग गए। जैसे तैसे पीड़िता जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। वहीं सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आरोपी के गांव में ही पीड़िता की रिश्तेदारी है जिससे आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मुख्य आरोपी सत्येन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
