मुरादाबाद : हल्द्वानी दंगे के आरोपियों को मिले कड़ी सजा, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता
मुरादाबाद, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय महामंत्री मनोज व्यास ने किया। मनोज व्यास ने पत्रकारों को बताया कि हल्द्वानी में 8 फरवरी को पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध रूप से बनी हुई मस्जिद व मजार को हटाने के लिए पुलिस पहुंची थी। जो की एक सरकारी कार्य है। ऐसे सरकारी कार्य में पुलिस प्रशासन पर वहां के स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन पर पथराव किया गया।
उनकी गाड़ियों को फूंक दिया गया। जो की देश बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस प्रशासन हमारी सुरक्षा के लिए अपने घर परिवार से अलग होकर हम सब की रक्षा करते हैं और हम सब की रक्षा करने वाले ऐसे रक्षों पर अगर कोई पथराव करता है तो उसको बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के द्वारा किया गया कृत्य तो राजद्रोह के अंतर्गत आता है और ऐसे लोगों के साथ किसी भी प्रकार की संवेदनाएं या सहानुभूति नहीं दिखाई देनी चाहिए।
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग महामंत्री गौरव सैनी ने कहा कि जिन लोगों ने भारत की सेना व पुलिस कर्मियों पर पथराव किया है। वह देश में रहने योग्य नहीं है। उनकी नागरिकता अभिलंब खत्म कर देनी चाहिए और उन्हें निकाल कर देश के बाहर फेंक देना चाहिए। इस दौरान चरण सिंह प्रजापति, दीप खुराना, अमन सैनी, महेंद्र सैनी, रोहित, सौरभ, संदीप, कल्वेश, मनोज, रवि, नानू अग्रवाल, कांता प्रसाद, क्रिश आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू, रेलवे को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित
