प्रतापगढ़ : चौक के गुम्बद पर मजहबी झण्डा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,जांच के लिए लगाई गई चार टीमें

प्रतापगढ़ अमृत विचार। शहर के चौक घंटाघर के सबसे ऊपरी भाग पर लगाया गया हनुमान ध्वज एक युवक ने उतार कर फेंक दिया। हरे रंग का इस्लामी मजहबी झंडा लगा दिया। माहौल बिगाड़ने की कोशिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना की खुलासे के लिये चार टीमें लगाई गई हैं।

शनिवार सुबह शहर में घंटाघर चौक में मजहबी झण्डा लगाकर माहौल बिगाड़ने के प्रयास की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस तत्काल अलर्ट हुई लेकिन तब तक उक्त युवक अपना काम करके निकल गया। इसके बाद पुलिस पहुंची और एक मजदूर की मदद से उसे हटवाकर फिर से हनुमान ध्वज लगवाया। इस घटना को लेकर चौक और आसपास के लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। चर्चा रही कि वह झंडा पाकिस्तानी था, जो युवक ने लगाया। पुलिस आस - पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुराफाती युवक की पहचान में लगी है। झंडा किस तरह का था अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी। मामले में भाजपा नेता विजय सिंह बजरंगी की तहरीर पर अज्ञात खुराफाती युवक के खिलाफ पुलिस ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि वह कौन था। उसकी पहचान व तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

वर्जन-
माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। इस तरह की खुराफात करने वाले की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। -सतपाल अंतिल,एसपी प्रतापगढ़

ये भी पढ़ें -बहराइच: हिस्ट्रीशीटर ने घर में 12 दिन छात्र को बनाये रखा बंधक, परिजनों का आरोप- पिटाई के बाद रात में खेत पर छोड़ा

संबंधित समाचार