बूथ समितियों के साथ पन्ना प्रमुखों को करें सक्रिय : धर्मपाल सिंह
बहराइच, अमृत विचार। शहर के राम लीला मैदान में स्थित लोकसभा क्षेत्र बहराइच के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर फीता काटकर किया। लोकसभा संचालन समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीटो को जितने हेतु कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से बूथों पर 60 फीसदी वोट कराने के लिए बूथ समितियां व पन्ना प्रमुख को सक्रिय करने के लिए निरंतर संवाद करें। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने जो कहा वह सब कुछ कर दिया 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद माहौल राम मय हो गया है। हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इस राम मय माहौल में पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की रणनीति बनाएं। भाजपा नेता डॉक्टर आनंद गौड़ ने कहा कि जिले को विकास देने के लिए सांसद ने प्रयास किया है। आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ने किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुनील वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सदस्य विधान परिषद डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित, लोकसभा संयोजक डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, सह संयोजक योगेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता श्रीनाथ शुक्ला, गौरव वर्मा, डॉक्टर आनंद कुमार गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष रुपई डीहा डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष आर्य, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, हेमा निगम, डिंपल जैन, देवेंद्र कुमार मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, राहुल राय, सुरेश गुप्ता व संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -हरदोई एसपी ने कोतवाली शहर का किया निरीक्षण, अभिलेखों के रख-रखाव को परखा
