सुलतानपुर : पूर्व राज्यमंत्री के बेटे व गनर पर फायरिंग, गनर रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखण्डनगर थाना के नेमपुर में शनिवार की देर रात हुई वारदात 

सुलतानपुर, अमृत विचार। पूर्व राज्यमंत्री के बेटे व उनके निजी गनर पर अखण्डनगर थाना के नेमपुर घाट के पास एक दुकान पर विपक्षियों ने फायरिंग कर दी। हमले में गनर गंभीर से घायल हो गया। उसे अम्बेडकरनगर मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कुंदाभैरवपुर गांव निवासी  पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत सिंह के बेटे अभिजीत प्रताप सिंह व उनके निजी गनर जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बंधगांव निवासी 24 वर्षीय सुदीप सिंह नेमपुर बाजार में एक दुकान पर बैठे थे। बताया जाता है कि तभी उनके विरोधी पक्ष के कुछ लोग भी वहां आ गए। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर बात बढ़ गई। इसके बाद विपक्षियों ने अभिजीत व उनके निजी गनर सुदीप सिंह पर फायिरंग कर दी। रीढ़ में गोली लगने से सुदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अभिजीत बाल-बाल बच गए। फायरिंग होने के बाद वहां अफरातरफरी मच गई। 

वहां पर मौजूद लोगों की मदद से घायल सुदीप को अम्बेडकरनगर मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। अखंडनगर थानाध्यक्ष रवि सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

ये भी पढ़ें -हरदोई : दो दिन बाद भी गंगा में डूबी युवती का नहीं मिला शव, एनडीआरएफ कर रही तलाश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात