हरदोई : दो दिन बाद भी गंगा में डूबी युवती का नहीं मिला शव, एनडीआरएफ कर रही तलाश   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां/हरदोई, अमृत विचार। दो दिन पूर्व छोटी बहन के साथ गंगा स्नान करने गई युवती गहरे पानी में डूब गई इसके बाद गोताखोरों के द्वारा दो दिन तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोज शुरू कराई है।
   
आपको बता दे कोतवाली क्षेत्र के गांव तिर्वाकुल्ली का मुजरा छुट्टा पुरवा निवासी रामू की 19 वर्षी किशोरी आरती अपनी छोटी बहन साजनी के साथ गुरुवार की सुबह गांव के सामने गंगा स्नान करने गई थी जहां पर गहरे पानी में फिसलने से आरती डूब गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस व गोताखोरों की मदद से जाल डालकर खोज कर आई लेकिन पता नहीं चल सका दूसरे दिन भी पुलिस व गोताखोरों के द्वारा खोज कराई गई लेकिन नहीं पता चल सका।पुलिस ने लखनऊ से तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम के द्वारा को शुरू कराई गई है लेकिन सुबह से लगातार खोज जारी है। 

अभी तक एनडीआरएफ को भी सफलता नहीं मिल पाई है।मौके पर उपनिरीक्षक राम लाल सोनकर पुलिस बल के साथ घाट पर मौजूद है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ के 25 जवान खोज में जुटे हैं। लगातार खोज जारी है ।

ये भी पढ़ें -हरदोई एसपी ने कोतवाली शहर का किया निरीक्षण, अभिलेखों के रख-रखाव को परखा

संबंधित समाचार