बहराइच: अज्ञात कारणों में जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आसपास के मकान आए चपेट में, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

बहराइच, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइन में स्थित जूता की दुकान में रात 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सीसीटीवी फुटेज में आग देख लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। लेकिन जब तक आग बुझाया जाता, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

कोतवाली देहात इलाके के इंदिरा स्टेडियम के निकट देर रात जूते की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग से दुकान जलकर राख हो गई। वहीं उसमें रखा लाखों का माल भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से लाखों के नुकसान ही आशंका जताई जा रही है।

दुकान संचालक अंसार अहमद का कहना है कि वह दुकान बंद खाना खाकर दुकान से निकले थे कि कुछ वक्त बाद उन्हें सूचना मिलती है कि उनकी दुकान में आग लग गई उनका कहना है। तकरीबन 15 लाख का माल जलकर राख हो गया है। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जगह नानी की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।

इस संबंध में फायर सर्विस चालक सरफराज हसन खान ने बताया कि घटना की सूचना पककर तत्काल मौके पर हमारी टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है। इस आग पर काबू पाने के लिए तीन वाहन आठ सदस्य फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया है। इस हादसे में किसी भी प्रकार के जनहानि नहीं हुई है। आग अगल-बगल मकानों में फैले उससे पहले आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद क्षति का आंकलन निकाला जाएगा।

Untitled-6 copy

आग की सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया समेत भारी पुलिस फोर्स वे मौके पर पहुंची और आवा गमन रुकवाया गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की गई। 

यह भी पढे़ं: रामलला के दर्शन को चली 'संपूर्ण योगी कैबिनेट', सपा को छोड़ पूरा विपक्ष है साथ!, मुख्यमंत्री कुछ ही देर में पहुंचेंगे अयोध्या!

संबंधित समाचार