ब्रेकिंग - बनभूलपुरा प्रकरण: पकड़ा गया बनभूलपुरा बवाल का मुख्य किरदार अब्दुल मलिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा प्रकरण का मुख्य किरदार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

वहीं हल्द्वानी में  इस संबंध में पुलिस देर शाम तक प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। पुलिस अभी तक धरपकड़ करते हुए 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले चुकी है। सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

संबंधित समाचार