मुरादाबाद : अंडा व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायर झोंकने वाले डॉन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कलुआ और राजा ने रची थी लूट की साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बीती 9 जनवरी को थाना मझोला इलाके के धक्का रोड पर अंडे व्यापारी हरिओम के साथ लूट की कोशिश करने और विरोध करने पर गोली मारने के बाद मौके से फरार आरोपियों को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया अंडे व्यापारी के साथ लूट करने में असफल रहने और विरोध करने पर गोली मारने के तीन आरोपियों राजा उर्फ सतेंद्र, गौरव उर्फ डॉन साहब और कलुआ उर्फ नितिन को गिरफ्तार किया है।

तीनों ही आरोपी थाना मझोला के लाकड़ी इलाके के रहने वाले हैं। इसमें मुख्य आरोपी गौरव उर्फ डॉन है। ये तीनों नशा करने के आदी हैं। इन्हें नशे के लिए कहीं से पैसे नहीं मिले तो इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से अंडे व्यापारी से लूट करने की कोशिश की थी। एसपी सिटी ने बताया की इन्होंने इससे पूर्व भी थाना मझोला में महिला के साथ भी पर्स की लूट की थी। एसपी सिटी ने बताया की राजा के पास कई दो पहिया वाहन हैं, इन्हें ये घटना में इस्तेमाल करते थे। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

आपको बता दें कि 9 जनवरी के देर शाम अंडा व्यापारी हरिओम अपनी दुकान के केश काउंटर पर बैठे थे तभी अचानक नकाबपोश बदमाश गोदाम में घुस आए और हरिओम से नकदी देने को कहा बात न मानने पर लूट की कोशिश की जिसका हरिओम ने विरोध किया तो हथियारबंद बदमाशों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ 6 गोलियां बरसा दी थीं और मौके से फरार हो गए थे।

हरिओम के एक गोली पसलियों में घुसी थी जबकि दूसरी गोली हाथ को छूती हुई निकल गई थी। गोली लगने से अंडा व्यापारी हरिओम मौके पर ही गिर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने और अन्य कर्मियों ने हरिओम को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद एसएसपी ने टीमों को गठन किया था। जिसके बाद रविवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से घटना में इस्तेमाल तीन तमंचे और पांच कारतूस व एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। 

ये भी पढ़ें : Moradabad News : इस लाइब्रेरी में पीपीएस-पीसीएस और बैंकिंग की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स...मात्र 300 रुपए में लाइफ टाइम रजिस्ट्रेशन

संबंधित समाचार