Kanpur News: दीनदयाल उपाध्याय ने दिखाया राष्ट्र विकास का मार्ग, पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीनदयाल उपाध्याय ने दिखाया राष्ट्र विकास का मार्ग

कानपुर, अमृत विचार। भारतीय संस्कृत, विरासत एवं अंत्योदय को केंद्र में रखकर समग्र विकास का रास्ता दिखाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपा के लाजपतनगर मंडल में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के शहर उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने कहा कि राष्ट्र उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल का रास्ता ही देश को सम्रद्धि के मार्ग पर लेकर चला है।

जिसके ध्वजवाहक यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वत्से त्रिपाठी, अजय कुमार दुबे, अक्षय द्विवेदी, प्रदीप भाटिया, अरुण दुबे व प्रभात पाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- छुट्टी के दिन एक करोड़ से ज्यादा की वसूली... Kanpur Nagar Nigam ने छुट्टी के दिन एक करोड़ से ज्यादा की वसूली

संबंधित समाचार