कासगंज: आयकर अधिनियम में संशोधन का व्यापारियों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
क्षेत्रीय सांसद को सौंपा ज्ञापन, संशोधन वापस करने की मांग
कासगंज, अमृत विचार। आयकर अधिनियम में किए गए संशोधन को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी संशोधन वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कासगंज पहुंचे एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जनपदीय शाखा ने ज्ञापन दिया है और अपना पक्ष दिया है।
आज आयकर अधिनियम में किए गए संसोधन को अविलंब वापस कराए जाने के संदर्भ मे एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान मे केन्द्रीय मंत्री बी एल वर्मा एवं क्षेत्रीय सासंद राजवीर सिह राजू भईया को सौंपा।
ज्ञापन में लिखा है कि जो सूक्ष्म इकाइयां है उनको अपने माल का विक्रय करने के लिए बड़ी बड़ी इकाईयों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। एमएसएमई के अंतर्गत समय अवधि 15 दिन एवं अनुबंध होने की स्थिति में 45 दिनों में भुगतान पूर्ण न होने पर वर्ष के अंत में जो राशि देय रह जाएगी वह वित्तीय वर्ष में आय में जोड़कर आयकर की गणना की जाएगी। इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
इसके अलावा अन्य कुछ संशोधन है वे वापस लिए जाए। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, जिला प्रभारी दीपक गुप्ता सर्राफ, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, महिला मोर्चा जिला प्रभारी अनीता उपाध्याय, ढोलना अध्यक्ष डाक्टर बीडी राना,जिलायुवा अध्यक्ष डाक्टर विकास गुप्ता, शहर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, जिला महामंत्री डाक्टर फारुख अहमद, सौरभ गुप्ता,किशोर अग्रवाल, अजय डाँगरा, राहुल बिडला मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- कासगंज: लोकसभा चुनाव में बूथ पदाधिकारियों की होगी अहम जिम्मेदारी- पूर्व सभासद
