प्रयागराज में विहिप के शिविर में बोले संत-अब बलिदान नहीं मतदान की जरूरत है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धर्मांतरण, राम मंदिर, ज्ञानवापी श्री कृष्ण मथुरा जन्मभूमि पर हुई चर्चा

प्रयागराज, अमृत विचार। धर्म आस्था और अध्यात्म की नगरी संगम में माघ मेला क्षेत्र स्थित विश्व हिंदू परिषद के शिविर आशा में रविवार को संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कोने-कोने से माघ मेले में आए साधु संत शामिल हुए। जहां पर धर्मांतरण, राम मंदिर, ज्ञानवापी परिसर, श्री कृष्ण जन्मभूमि, तथा गौ रक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान साधु संतों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। 

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव पर भी संतो ने बिगुल फूंका। जिसमें सनातन धर्म को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार का समर्थन किया गया। संत सम्मेलन में आये जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की है। उसी तरह अब देश में फिर भगवा लहराएगा। वहीं वेदांती महराज ने कहा कि अब राम राज्य आ गया है। अब बलिदान की जरूरत नहीं है बल्कि मतदान की जरूरत है।

ये भी पढ़ें -Good news : प्रतापगढ़ में 101 जोड़े बने हमसफर, राजा भइया ने की बारातियों की अगवानी

संबंधित समाचार