लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने बरेली मंडल के चारों जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित किए, देखें लिस्ट
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर में नियुक्त किए 26 विधानसभा प्रभारी
बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। रविवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिला और महानगर के विधानसभा क्षेत्र वार प्रभारियों के नाम की घोषणा कर सूची जारी की है। चारों जिलों के 26 विधानसभा वार प्रभारी बनाए गए हैं।
बरेली महानगर की विधानसभा शहर में गुरभाग सिंह, कैंट में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, बहेड़ी विधानसभा में राजेश्वर पटेल, मीरगंज में विनय शर्मा, भोजीपुरा में विवेक राठी, नवाबगंज में पुरुषोत्तम लाल टाटा, आंवला जिले की विधानसभा फरीदपुर में मनोज कृष्ण गुप्ता, बिथरी चैनपुर में आलोक सिंह राठौर, आंवला में पंकज सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
बदायूं जिले की विधानसभा बिसौली में धीरेंद्र वीर सिंह धीरू, सहसवान में पुंष्पेंद्र शर्मा, बिल्सी में उमेश कठेरिया, बदायूं में रवि रस्तोगी, शेखूपुर में संजीव सक्सेना, दातागंज में संतोष दीक्षित, पीलीभीत जिले में पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में अनिल वाजपेई, बरखेड़ा में आशुतोष शर्मा, पूरनपुर में यतिन भाटिया, बीसलपुर में मुनीश मिश्रा, शाहजहांपुर जिले की कटरा में आरएस पाल, जलालाबाद में प्रशांत पटेल, तिलहर में राजेंद्र प्रसाद कश्यप, पुवायां में रजनीश पांडेय, शाहजहांपुर महानगर की नगर विधानसभा क्षेत्र में रविंद्र सिंह राठाैर, ददरौल में रविंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: शहामतगंज में बवाल करने वाले 12 उपद्रवी चिह्नित, पुलिस का दावा
